मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट जौनपुर। जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए उद्घोषणा की कार्रवाई की। एसीजेएम-2 जौनपुर के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर और सार्वजनिक स्थानों पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा नोटिस चस्पा कर विधिवत मुनादी कराई।पुलिस के अनुसार मुकदमा संख्या 183/2026, धारा 109(1) एवं 61(2) बीएनएस में वांछित विकेश मिश्रा उर्फ बमबम मिश्रा, निवासी ग्राम सैदपुर, थाना सिकरारा, लंबे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय द्वारा उसे हाजिर होने के लिए उद्घोषणा नोटिस जारी किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकरारा पुलिस टीम ने आरोपी के निवास स्थान सहित सार्वजनिक स्थलों पर नोटिस चस्पा किया और मुनादी कराकर लोगों को न्यायालय के आदेश से अवगत कराया। पुलिस ने बताया कि नियमानुसार सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राम नेवास सहित थाना सिकरारा के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में आरोपी के न्यायालय में उपस्थित न होने पर उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Post navigation चार पहिया वाहन की चपेट में आने से चाचा की मौत,भतीजा गंभीर रूप से घायल जौनपुर के मड़ियाहूं से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है। शिवपुर बाईपास पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।