चार पहिया वाहन की चपेट में आने से चाचा की मौत,भतीजा गंभीर रूप से घायल
मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट

जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर शीतला चौकिया के रहने वाले जिला सोनकर 48 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल और उनका भतीजा नरेश सोनकर 29 वर्ष पुत्र लालता सोनकर कल शनिवार की शाम बाइक से चाचा भतीजा चंदवक किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे कि जैसे ही चंदवक थाना क्षेत्र के मुढेना बडउ बाबा मजार के पास पहुंचे सामने से आ रही चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस जिला अस्पताल भेजा जहां पर चाचा जिला सोनकर की मृत्यु हो चुकी थी और भतीजा नरेश सोनकर का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है वाहन स्वामी वाहन के साथ पुलिस गिरफ्त में है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *