दीदारगंज – आजमगढ़ से मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव के अनुसुचित जाति के होनहार छात्र अभिषेक चंचल के नीट (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने घर आमगांव पहुंचने पर समाजसेवी सूरज सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवी सूरज सिंह सहित परिवार व गांव तथा क्षेत्र के लोगों ने अंगवस्त्र, माल्यार्पण व मिष्ठान खिलाकर अभिषेक चंचल का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सूरज सिंह ने कहा कि यह हम लोगों के लिए बहुत ही गौरव का विषय है, और अभिषेक चंचल के इस सफलता के चलते गांव, क्षेत्र तथा जनपद का नाम रोशन हुआ है। तथा उन्होंने आगे और सफलता की बधाई दिया। अभिषेक के पिता दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते हैं। दादा मेवालाल गौतम ने बताया कि मेरा पौत्र अभिषेक चंचल बचपन से ही पढ़ने लिखने में काफी रुचि रखता था और उसी का फल है कि आज इस मुकाम पर पहुंचा है। इस मौके पर हीरालाल गौतम, डॉक्टर बबलू , आकाश सिंह, दीपक यादव, अतुल यादव आदि लोग मौजूद थे। Post navigation स्वास्थ्य शिविर में 60 मरीजों क्या निशुल्क हुआ जांच, 40 लोगों में पाए गए शुगर और बीपी के लक्षण आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई