दीदारगंज – आजमगढ़ से मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रण संस्थान द्वारा शुक्रवार को पल्थी बाजार में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 60 मरीजों का श्रेयांशी (ईएमटी, डी फार्मा सीएमएसईडी), सरगम (ईएमटी, सीएमएसईडी), अमूल्य (ईएमटी, सीएमएसईडी), टेली हेल्थ चिकित्सक सहायक टीम ने शुगर व बीपी (उच्च रक्तचाप) का जांच किया गया। जांच में 40 लोगों में के शुगर व उच्च रक्तचाप के लक्षण पाए गए। चिकित्सकों ने मरीज को समय-समय पर जांच कराने व नियमित दवा लेने और संतुलित जीवन शैली अपनाने की सलाह दी। शिविर में सिरदर्द, चक्कर आना, सीने में दर्द जैसी समस्याओं के प्रति भी जागरूक किया गया। इस मौके पर सुपर वाइजर अनुपम यादव भी मौजूद रहे। आयोजक शशिकांत मौर्य ने सभी चिकित्सकीय टीम का स्वागत किया। Post navigation जौनपुर में स्कार्पियो और थार सवार बदमाशो ने फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ गोली बरसाई ,पुलिस का इकबाल कैसे रहेगा बुलंद ?एक की हालत गंभीर दूसरा चोटिल नीट परीक्षा उत्तीर्ण छात्र अभिषेक चंचल का पहली बार घर पहुंचने पर हुआ स्वागत