मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान महताब अंसारी, पुत्र नसीम अंसारी, निवासी सराय विक्रम, मड़ियाहूं के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महताब अपनी ननिहाल मड़ियाहूं आया हुआ था। वापस घर लौटते समय शिवपुर बाईपास के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (UP 65 FM 7878) ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महताब गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *