मार्टीन गंज विकासखंड के अंतर्गत विकासखंड अधिकारियों द्वारा बीबी राम जी योजना में खुलेआम खेल किया जा रहा है
मूसलाधार बारिश में भी 800से अधिक जॉब कार्ड धारक कर रहे हैं काम यह लगातार चल रहा है यह सब बीवी राम जी से संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से संभव हो रहा है चर्चा है कि एआई विधी से लग रही है हाजिरी। विकासखंड में 65 ग्राम पंचायत हैं जिसमें आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत में 50 से 100 जॉब कार्ड धारक काम कर रहे हैं वहीं एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत में 10 से 50 मजदूर लगभग काम कर रहे हैं यह सब कागजों तक सीमित है बीवी राम जी योजना का दुरुपयोग विकासखंड के अधिकारियों की मिली भगत से खुलेआम किया जा रहा है चर्चा है ।एआई विधी से लग रही है आनलाइन फेस हाजरी जब इस संबंध में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी बीबी राम जी डाक्टर महीप पांडे से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा वह छुट्टी पर है और खंड विकास अधिकारी फूलचंद सरोज से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *