दीदारगंज, आजमगढ़। क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। बाबा विश्वनाथ आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, बनगांव, मार्टिनगंज, आजमगढ़ को बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) पाठ्यक्रम की मान्यता आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्राप्त हो गई है। मान्यता मिलने की खबर से क्षेत्र के अभिभावकों, छात्रों और बुद्धिजीवियों में हर्ष व्याप्त है। कॉलेज के निदेशक संजय कुमार सिंह एवं संस्थापक बापू फौजदार सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह मार्टिनगंज ही नहीं पूरे आजमगढ़ मंडल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि, “अब हमारे क्षेत्र के जो बच्चे NEET परीक्षा पास करेंगे, उन्हें मेडिकल की पढ़ाई के लिए दूर-दराज भटकना नहीं पड़ेगा। वे अपने ही क्षेत्र में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बन सकेंगे। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों का डॉक्टर बनने का सपना साकार होगा।” संस्थापक बाबू फौजदार सिंह ने बताया कि कॉलेज में आधुनिक लैब, अनुभवी चिकित्सक, हर्बल गार्डन और अस्पताल की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कॉलेज का उद्देश्य आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक चिकित्सा के साथ जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है। Post navigation बीवी रामजी योजना में विकासखंड मार्टीनगंज का खेल मूसलाधार वर्षा फिर भी काम कर रहे हैं 800 से अधिक जाबकार्डधारकदीदारगंज -आजमगढ़ संविदा लाइन मैन की जगह भाई कर रहा नौकरीदीदारगंज -आजमगढ़मार्टीनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत पुष्पनगर गांव स्थित विद्युत केंद्र पर फूलपुर तहसील क्षेत्र के सदरूद्दीन पुर गांव का निवासी गयास अहमद पुत्र एकलाख अहमद जिसकी नियुक्ती संविदा लाइन मैन के पद पर 2023से है