विधानसभा क्षेत्र दीदारगंज के मुहचुरा गांव में नहर से जाने वाला सम्पर्क मार्ग जर्जर हो गया है तथा जगह जगह जलजमाव और मार्ग पर बने गड्ढों में कीचड़ जमा हो गया है जिससे मार्ग पर चलना कठिन हो गया है यह मार्ग महुवारा खुर्द भोरमऊ नहर मार्ग से मुंहचुरा के लिए जाता है जिसकी दूरी लगभग एक किलोमीटर है।इस मार्ग से प्रतिदिन विद्यार्थी,किसान,मरीज प्रतिदिन आते जाते हैं मार्ग की गिट्टियां पूरी तरह से उखड़ गई है मार्ग पर ढेर सारे गड्ढे हो गए हैं जिसमें बरसात के कारण मिट्टी और पानी भर जा रहा है कभी वाहनों के चलने से कीचड़ युक्त गंदा पानी लोगों के कपड़े भी खराब कर देते हैं क्षेत्रीय जनों ने समाचार पत्र के माध्यम से जन प्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहा है और मार्ग को अविलंब बनाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *