खेतासराय में युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

दीदारगंज -आजमगढ़

दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकरौल गांव निवासी 28 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक अनुराग यादव ने सोमवार देर शाम ट्रेन से कटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना खेतासराय रेलवे स्टेशन के निकट करीब 8 बजे की है।
मृतक अनुराग यादव पुत्र रमाशंकर यादव चितारा बाजार में मेडिकल स्टोर चलाता था। सोमवार शाम वह दुकान से घर नहीं लौटा। परिजन उसके खाने का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस से उसकी मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर भेज दिया। बताया गया कि अनुराग तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था।
आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतक दो बच्चों का बाप था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *