आजमगढ़ न्यूज़ 5 अगस्त आजमगढ़ जनपद के तहसील निजामाबाद के सरायमीर थाना अंतर्गत कोरौली बुजुर्ग गांव में गुजरात प्रान्त से एक 30 वर्षीय युवक का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक इंद्रेश की मां मंजू देवी व बहन शव देखकर दहाड़े मार कर रोने लगी। परिजनों के विलाप से हर कोई की आंखें नम हो गई।

लोगों को विश्वास नहीं हो पा रहा था कि इंद्रेश कम समय में ही इस दुनिया को छोड़कर चला जाएगा। जबकि उसकी शादी भी तय हो गई थी। लोग शादी की तैयारी में जुटे हुए थे, लेकिन परिजनों को क्या पता कि यह शादी की तैयारी एक दिन मातम में बदल जाएगी। गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।

शव यात्रा में काफी लोग अंतिम दर्शन करने के लिए जुटे रहे।विदित है कि तहसील निजामाबाद के सरायमीर थाना अंतर्गत कोरौली गांव निवासी इंद्रेश कुमार पुत्र विनोद कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष परिजनों की माली हालत देखते हुए गुजरात में किसी कंपनी में नौकरी करता था।

तीन दिन पूर्व पिता विनोद कुमार को गुजरात से फोन आया कि आपके लड़के का एक्सीडेंट हो गया है,इंद्रेश के पिता घबराकर किसी तरह गुजरात पहुंचे, उन्होंने घायल इंद्रेश को सिविल अस्पताल वलसाड गुजरात में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के प्रयास से गुजरात पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव को घर भेज दिया। मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता विनोद कुमार पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं। परिजनों के अनुसार मृतक इंद्रेश की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

लोग खबर पाकर उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंच गए। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 आजमगढ़ की जिला कमेटी भी घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान किया। इस दौरान जिला संरक्षक श्रवण कुमार, जिला अध्यक्ष संजय कुमार, जिला प्रभारी कमलेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष तूफानी चौहान, जिला संगठन मंत्री दीपक लाल, आईटी सेल प्रभारी सादिक उस्मानी, जिला प्रवक्ता संजू, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद जिला संगठन मंत्री दीपक भारती पत्रकार आजमगढ़, जिला महासचिव महेश कुमार, जिला सचिव रामशब्द, जिला महासचिव सरफराज, जिला सचिव,अनिकेत पाण्डेय , जिला सचिव अजय चौहान,अनुराग उपाध्याय,
अभिषेक सिंह, राकेश यादव,सौरभ गुप्ता पत्रकार आदि सहित काफी लोग मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *