जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शरयपोख्ता पुलिस चौकी से करीब 100 कदम की दूरी पर मंगलवार सुबह एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *