दीदारगंज – आजमगढ़ से मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट

दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमरेथु नौहरा गांव निवासी रविंद्र कुमार मौर्य पुत्र राम आसरे मौर्य ने 11 अगस्त 2026 को दीदारगंज थाने पर तहरीर देकर बताया कि मेरा भांजा राज मौर्य मेरे घर पर रहकर ननिहाल में पढ़ाई करता है और कक्षा दसवीं का छात्र है। जो 8 अगस्त 2026 को अपनी नानी से कहासुनी के बाद घर से कहीं गायब हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर बालक की तलाश में जुट गई।

सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के कुशल नेतृत्व में घर से गायब राज मौर्य पुत्र विनय मौर्य निवासी बनगवांडीह (डिहवा), अखण्ड नगर, सुल्तानपुर को सकुशल बरामद किया गया। घर से गायब राज मौर्य को करीब एक माह बाद पाकर स्वजन काफी खुश हैं, और पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *