दीदारगंज थाना परिसर में हर्षोल्लास और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया गया श्री कृष्णजन्मोत्सवदीदारगंज -आजमगढ़जनपद के दीदारगंज थाना परिसर में एस एच ओ जय प्रकाश के कुशल निर्देशन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्ष उमंग के साथ मनाया गया पूरा थाना परिसर रंगीन झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। जन्मोत्सव में विधायक , दीदारगंज थाना क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों,ग्राम प्रधानों,बी डी सी सदस्यों, समाजसेवियों, मीडिया कर्मियों के साथ साथ क्षेत्र के सम्भ्रांतजनों और पूरा थाना परिवार उपस्थित रहा,इस अवसर पर भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था।मध्य रात्रि को भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ और सोहर गाया गया था हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयकारे से पूरा थाना परिसर भक्तिमय हो गया।इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर अवनीश सिंह बघेल खुदौली, दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर ,जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य राम सकल यादव, प्रमुख प्रतिनिधि व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मार्टीनगंज सौरभ सिंह बीनू, भाजपा नेता राम स्वारथ राजभर, ठाकुर प्रसाद सिंह,जे पी यादव,रामू राजभर सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।। Post navigation श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने बनाई श्री कृष्ण जी की आकर्षक रंगोली नानी से कहासुनी के बाद घर से गायब कक्षा 10 के छात्र को दीदारगंज पुलिस ने किया सकुशल बरामद