मार्टीनगंज – आजमगढ़ से मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट

मार्टीनगंज विकासखंड क्षेत्र के आमगांव निवासी समाजसेवी सूरज सिंह जो गरीबों मजलूमों की आवाज तथा युवाओं के दिलों पर राज करने वाले युवा नेता के रूप में क्षेत्र की सेवा में लगे हुए हैं। बुधवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मार्टीनगंज ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उन्होंने हमेशा पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, दलितों एवं मजलूमों के हक एवं उनके हित की लड़ाई लड़ने का कार्य किया है। विकास खंड मार्टीनगंज के वर्तमान और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भाईयों एवं बहनों का प्यार हमेशा से मिलता चला आ रहा है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र की देवतुल्य जनता और क्षेत्र पंचायत सदस्य भाईयों एवं बहनों का प्यार और आशीर्वाद मिला तो मार्टीनगंज ब्लाक क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *