दीदारगंज–आजमगढ़।
मार्टीनगंज तहसील एवं विकासखंड क्षेत्र के आमगांव निवासी तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख मार्टीनगंज ठा. मनोज सिंह ने मंगलवार देर शाम अपने आवास पर पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान आगामी 2027 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा कि वह 2027 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मार्टीनगंज ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उन्होंने हमेशा पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, दलितों एवं मजलूमों के हक और हकूक की लड़ाई लड़ने का कार्य किया है, जो किसी से छिपा नहीं है।
ठा. मनोज सिंह ने कहा कि उनका संकल्प “शिक्षा, सम्मान और अधिकार” के साथ हर हाथ को काम और हर घर को सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सम्मान और लोगों के अधिकारों की रक्षा को वह अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता के सहयोग और आशीर्वाद से मार्टीनगंज क्षेत्र के विकास के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *