मोo खालिद खान की रिपोर्ट अवगत कराना है कि आज दिनांक 07.06.2026 को वन स्टाप सेंटर थाना क्षेत्र सिधारी के शौचालय में नैना पुत्री राजमन (जाति हरिजन, अनुसूचित जाति) उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी फत्तूपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि नैना उपरोक्त को दीदारगंज पुलिस द्वारा नारी निकेतन महिला सुधार गृह जनपद बलिया दाखिल करना था, रात्रि हो जाने के कारण नैना को वन स्टाप सेंटर थाना सिधारी में रात्रि विश्राम हेतु दाखिल किया गया था, जिसके द्वारा आज सुबह दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु पोस्टमार्टम हाउस आजमगढ़ भेज दिया गया है।ज्ञात हुआ है कि नैना उपरोक्त का अपने गांव के ही रहने वाले अभिमन्यु यादव उर्फ मन्नू पुत्र लालचंद यादव उम्र लगभग 28 वर्ष (जाति अहीर अन्य पिछड़ा वर्ग) से विगत 02-03 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूर्व में अभिमन्यु यादव उपरोक्त के साथ नैना घर से 02 बार भाग चुकी थी। इसके संबंध में मृतका की माता दुर्गावती के तहरीर पर थाना दीदारगंज में मुकदमा अपराध संख्या 222/2025 धारा 137(2), 87 बी.एन.एस व पिता राजमन के तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 91/2026 धारा 87 बी.एन.एस बनाम अभिमन्यु यादव उपरोक्त के विरुद्ध दर्ज किया गया है। अभियुक्त अभिमन्यु यादव उपरोक्त मुकदमे में जेल में बंद था जमानत पर छूटने के बाद पुनः घर से लेकर भागा हुआ था। वर्तमान में अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ग्राम फत्तेपुर की आबादी लगभग 2500 है जिसमें यादव 1100, राजभर 600, हरिजन 400, ठाकुर 150, धोबी 20, कहार 60, लोहार 30, बनिया 50, शेष अन्य जातियां निवास करती है। थाने से गांव की दूरी 03 किलोमीटर तथा दोनों पक्षों के घर के बीच की दूरी लगभग 700 मीटर है। मृतिका नैना 10वीं तक अपने गांव में ही राजकीय विद्यालय में पढ़ी थी, उसके बाद घर पर ही रह रही थी और अभियुक्त अभिमन्यु यादव कक्षा 5 तक पढ़ा है और अपने घर पर रहकर गाड़ी चलता था। Post navigation Previous Post दीदारगंज पुलिस ने स्कूल बसों की की सघन चेकिंगदीदारगंज -आजमगढ़