आजमगढ़।सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने राज्यव्यापी अभियान के तहत अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा व दान की धनराशि की बड़े पैमाने पर चोरी और इस लूट कांड में बड़े लोगों को बचाने,महंगाई और उप्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित 17 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से दिया। भाकपा कार्यकर्ता शहीद कुंवर सिंह पार्क से जुलूस निकालाजुलूस में शामिल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का चक्रमण करके और नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।जहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मांगपत्र सौंपा गया।इस अवसर पर वहां समाचार पत्र,प्रतिनिधियों से बात करते हुए पार्टी जिला सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में शासन और प्रशासन द्वारा घोर लापरवाही बरती गई।मामला उजागर होने पर पहले प्राथमिकी दर्ज न होकर सीधे एसआईटी बना दी गई।जिससे मामले की लीपापोती करके इस लूट में शामिल बड़े लोगों को बचाया जा सके।भाकपा की मांग है कि राम मंदिर चढ़ावा लूटकांड घटना की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में न्यायिक जांच का गठन करके हो।फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना करके इस मामले की नियमित सुनवाई करके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय।राम मंदिर न्यास समिति को भाजपा, आरएसएस से मुक्त कराकर नियमित पुजारियों को सौंपा जाय और चढ़ावे की धनराशि को जनहित में खर्च किया जाय। राज्य सचिव मंडल सदस्य हामिद अली ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक एक लाख प्राथमिक सरकारी स्कूल बंद किए जा चुके हैं। लखनऊ के अलीगंज कोचिंग में काल के गाल में समा गए 18 छात्रों के जिम्मेदार लोगों पर कठोरतम कार्यवाही हो।बार पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाय और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से बिना देरी स्तीफा दें। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि किसानों को समय से खाद,बिजली,पानी के साथ ही फसलों की एमएसपी की गारंटी सुरक्षित हो।बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाई जाय।ग्रामीण खेत मजदूरों को वर्ष में 200 दिन काम की गारंटी और 700 रुपये मजदूरी दी जाय और 55 वर्ष से ऊपर मजदूरों,किसानों को 6 हजार मासिक पेंशन की गारंटी दी जाय।दलितों, पिछड़ों,अल्पसंख्यकों, आदिवासियों,महिलाओं आदि कमजोर वर्गों का उत्पीड़न बंद किया जाए। इस अवसर पर खरपत्तू राजभर,श्यामा शर्मा, जीयालाल,मंगलदेव यादव,त्रिलोकीनाथ,दिनेश पाण्डेय,रामअवध यादव,हरिगेन राम,अशोक कुमार यादव,गंगादीन,प्रदीप कुमार,अजय तिवारी,शोभनाथ, सुबास यादव, रामनेत आदि पार्टी के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *