मोo खालिद खान की रिपोर्ट

तेजीबाजार -(जौनपुर)–
तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चितौड़ी गांव में सोमवार शाम को आई तेज आंधी-बारिश के दौरान दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, चितौड़ी गांव निवासी मंजू देवी (48) पत्नी जियालाल गौतम शाम करीब सात बजे अपने मवेशियों के लिए खेत में घास काटने गई थीं। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए मंजू देवी एक कच्ची दीवार के पास रुक गईं।
अचानक वह कच्ची दीवार गिर गई और मंजू देवी उसके मलबे के नीचे दब गईं। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतका मंजू देवी पांच बच्चों की मां थीं। उनके पति जियालाल गौतम घर पर रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
मंजू देवी की सबसे बड़ी बेटी सोनी (23) की शादी हो चुकी है। उनके अन्य बच्चे अरुण कुमार (13), उमेश कुमार (15), अंजली (17) और राहुल कुमार (22) अभी अविवाहित हैं और पढ़ाई कर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही तेजीबाजार थाना पुलिस और राजस्व लेखपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थानाध्यक्ष तेजीबाजार सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान गांव के कई लोग मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *