बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के खंड शिक्षा क्षेत्र कोयलसा में मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को खंड विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली कोयलसा से प्रारंभ होकर बूढ़नपुर और रानीपुर होते हुए विभिन्न मार्गों से निकली। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने शिक्षा के महत्व से जुड़े प्रेरणादायक नारे लगाए और लोगों को बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण करने के लिए जागरूक किया।रैली के समापन के बाद विद्यालय परिसर में एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी कोयलसा पंकज मौर्य ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज के सहयोग से ही सर्व शिक्षा अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाया जा सकता है।इस अवसर पर दिलीप पाण्डेय, शैलेश सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रवीण मिश्रा, जगदंबा सिंह, श्रीपति वर्मा, लालसा राम, पवन सिंह, पंकज, सर्वेश, मनोज दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Post navigation झूठी सूचना पर थाने बुलाकर मारपीट और धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार तेज आंधी बारिश से दीवार गिरी, एक महिला की दबकर हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्डम के लिए भेजा–