*स्वस्थ आयु के लिए योग* 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि- प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम शम्भू कुमार की उपस्थिति में योग प्रशिक्षक शशि यादव द्वारा आदर्श अमृत सरोवर ग्राम पंचायत मोहब्बतपुर, विकासखंड सठियांव आजमगढ़ में योगाभ्यास कराया गया।इसके साथ ही मुख्य अतिथि – प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा आदर्श अमृत सरोवर मोहब्बतपुर पर वृक्षारोपण भी किया गया।इस अवसर पर मुख्य अभियंता विद्युत रामबाबू, परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद, तहसीलदार सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, खंड विकास अधिकारी सठियांव, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण प्रथम, प्रभारी डीएफओ नवीन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सहित सम्बंधित अधिकारी एवं भारी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *