खेतासराय में युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या दीदारगंज -आजमगढ़ दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकरौल गांव निवासी 28 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक अनुराग यादव ने सोमवार देर शाम ट्रेन से कटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना खेतासराय रेलवे स्टेशन के निकट करीब 8 बजे की है।मृतक अनुराग यादव पुत्र रमाशंकर यादव चितारा बाजार में मेडिकल स्टोर चलाता था। सोमवार शाम वह दुकान से घर नहीं लौटा। परिजन उसके खाने का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस से उसकी मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर भेज दिया। बताया गया कि अनुराग तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था।आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतक दो बच्चों का बाप था। Post navigation आवास मिलने के 9 माह बाद भी नहीं मिली मजदूरीदीदारगंज -आजमगढ़ मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्टसरकार गरीब निराश्रित को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित तो कर रही है लेकिन विकासखंड में बैठे अधिकारी कर्मचारी उनके लाभ में रोणा उत्पन्न कर रहे हैं। विकासखंड मार्टीनगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत भादो में आधा दर्जन से अधिक लाभार्थियों को 2024 /25 एवं 2025/ 26 में मुख्यमंत्री आवास प्राप्त हुआ था अधिकतर आवास लाभार्थियों को बीवी रामजी योजना के तहत 90 दिवस की मजदूरी नहीं मिल सकी नहर पिच मार्ग से मुंहचुरा गांव में जाने वाला सम्पर्क मार्ग जर्जर जलजमावदीदारगंज -आजमगढ़