यात्रा के दौरान आलोक सिंह पुष्पनगर ने कहा कि आगामी मार्टिनगंज ब्लॉक प्रमुख चुनाव में वह अपने बड़े भाई एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह को पुनः प्रमुख बनाने के लिए पूरी ताकत से उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, “किसी भी विषम परिस्थिति में मैं अपने बड़े भाई का साथ नहीं छोड़ूंगा और उन्हें दोबारा ब्लॉक प्रमुख बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।”आलोक सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान जो भी वैचारिक मतभेद उत्पन्न हुए थे, वे अब पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वह हर परिस्थिति में ठाकुर मनोज सिंह के साथ हैं और आगामी चुनाव में उन्हें विजयी बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।फिलहाल आलोक सिंह पुष्पनगर और पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह मुंबई में साथ-साथ यात्रा कर रहे हैं। दोनों की इस यात्रा को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Post navigation फूलपुर। आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के तिघरा चकिया चक मार्ग को लेकर विवाद सामने आया है। मामला गाटा संख्या 73 में दर्ज चकमार्ग संख्या 14 से जुड़ा बताया जा रहा है। इस संबंध में मामला न्यायालय में विचाराधीन है और आगामी 27 अगस्त को सुनवाई की तारीख नियत बताई गई है। दीदारगंज के बस्ती कपूरी गांव के राधा कृष्ण मंदिर में चोरीदीदारगंज -आजमगढ़ से