मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट दीदारगंज थाना क्षेत्र के बस्ती कपूरी गांव में गांव के उत्तर तरफ प्राइमरी पाठशाला के बगल में राधा कृष्ण का मंदिर है शनिवार को गांव के ग्रामीण और मंदिर पुजारी भास्कर तिवारी भजन कीर्तन के बाद मंदिर के गेट का ताला बंद करके अपने घर सोने चले गए रविवार सुबह मंदिर के आसपास ग्रामीण जब टहलने के लिए पहुंचे तो देखा की मंदिर के गेट का ताला टूटा था पुजारी भास्कर तिवारी को फोन करके ग्रामीणों ने बताया जब वहां पर आकर मंदिर परिसर में देखा तो मंदिर परिसर के अंदर से पीतल के 8 घंटे गायब थे और कृष्ण भगवान की बांसुरी भी पीतल की गायब थी इस संबंध में उन्होंने चौकी इंचार्ज मार्टिनगंज मानवेंद्र सिंह को फोन किया।मौके पर पुलिस ने पहुंच करके जांच पड़ताल शुरू किया ।इस संबंध में मंदिर पुजारी भास्कर तिवारी का कहना था कि हमारे मंदिर से यह पांचवीं बार चोरी हुई है अब तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है वही चौकी इंचार्ज मार्टिनगंज ने मंदिर में चोरी की घटना से इनकार किया है । Post navigation पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह के बिछड़े साथी आलोक सिंह की घर वापसी साथ देने का लिया संकल्पमोहम्मद खालिद खान की रिपोर्टदीदारगंज, आजमगढ़। मार्टिनगंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह के करीबी साथी आलोक सिंह पुष्पनगर इन दिनों मुंबई यात्रा पर हैं। इस दौरान वह पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह के साथ महाराष्ट्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर देवी-देवताओं के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर रहे हैं। थाना निजामाबाद: ग्राम बुढ़ानपट्टी के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद। संवाददाता मोहम्मद खालिद की रिपोर्टबैरकडी।आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बुढ़ानपट्टी गांव के पास स्थित जंगल में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जंगल में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रशीदगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।