दुर्वासा धाम में श्री हरिहरात्मक यज्ञ में शामिल हुए एमएलसी विजय बहादुर पाठक, उन्होंने कहा, कि धर्म ही एक समाज को जोड़ने का माध्यम है।बताते चलें कि निजामाबाद/आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल दुर्वासा ऋषि धाम पर आयोजित सात दिवसीय श्री हरिहरात्मक यज्ञ में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया तथा यज्ञ में भी अपनी सहभागिता निभाई।दुर्वासा धाम पर 25 मई से सात दिवसीय श्री हरिहरात्मक यज्ञ का आयोजन चल रहा है। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन सुबह से धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन और श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ मंडप की परिक्रमा की जा रही है। वहीं रात्रि में रामकथा का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।शुक्रवार को यज्ञ के पांचवें दिन लखनऊ से सीधे दुर्वासा धाम पहुंचे एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर यज्ञ में आहुति दी और संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्म समाज को जोड़ने का कार्य करता है और ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों में आपसी सद्भाव बढ़ता है।इस अवसर पर यज्ञकर्ता श्री श्री 108 शुभम दास महाराज ने भी वैदिक रीति से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। यज्ञ स्थल पर दिनभर भक्तों का आना-जाना लगा रहा तथा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।इस मौके पर श्री श्री 1008 शुभम दास, जयराम उपाध्याय, बलराम तिवारी सहित कई गणमान्य लोग एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *