दिनांक -29/05/2026 आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत घर के बाहर खेत में शौच करने के लिए गया था युवक आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र के कोलहटा कमाल ग्राम सभा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक शुक्रवार की सुबह के समय घर के बाहर खेत में शौच करने के लिए गया हुआ था उसी समय बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हुई और तेजी से बिजली चमकने लगी। उसी की चपटे में धर्मराज राजभर आ गए इनकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है|मृतक के चार बच्चे थे जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां है अभी तक किसी की शादी नहीं हुई है घर का इकलौता कमाने वाले यही थेयुवक के ऊपर बिजली गिरते ही किसी व्यक्ति ने देखा घर वालो को इसकी सूचना दी आनंद फलन में घर वाले दौड़ते हुए गए बिजली इतनी तेज गिरी थी कि उनका शरीर पूरी तरह से झुलस गया |घर के लोग युवक को नजदीकी एक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया।मौके पर महाराजगंज थाने की पुलिस घटना स्थल पर गई और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| Post navigation आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के रेनबो हॉस्पिटल में बच्चा बदलने के मामले ने तूफ़ान खड़ा कर दिया है दुर्वासा धाम में श्री हरिहरात्मक यज्ञ में शामिल हुए एमएलसी विजय बहादुर पाठक, उन्होंने कहा, कि धर्म ही एक समाज को जोड़ने का माध्यम है।