मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट

भाई बहन के प्यार के प्रतीक धागों के पवित्र पर्व रक्षाबंधन पर ठाकुर मनोज सिंह पूर्व प्रमुख विकास खंड मार्टीनगंज ने विकास खंड क्षेत्र मार्टीनगंज के दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा कर गरीब दलित ,पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग की बहनों से राखी बंधवा कर उनका आशीर्वाद लिया तथा उन्हें उपहार भेंट किया
साथ ही साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कहा कि हम मां,बहन एवं बेटियों के सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।अगर मां बहनों एवं बेटियों तथा जनता जनार्दन तथा भावी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पुनः आशीर्वाद मिला तो हम क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे चिकित्सा, शिक्षा, स्वच्छता, मार्ग,नाली, शौचालय, आवास , स्ट्रीट लाइट,जल निकासी की व्यवस्था जरुरतमंदों के लिए अवश्य करेंगे। मुक्षे क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों व वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्यों का गरिमामई सम्मान मिलता रहा है मैं हमेशा दलितों,पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ साथ महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ता रहा हूं और इनके सम्मान के लिए आगे भी तन मन धन से लड़ाई लड़ता रहूंगा इसके लिए मुझे जो भी कुर्बानी देनी होगी मैं सदैव तैयार रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *