दीदारगंज -आजमगढ़ से मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट दीदारगंज थाना क्षेत्र के लारपुर बक्सू गांव के राम शब्द पाल और राजेश पाल बकरी पालन का काम करते हैंसोमवार को सुबह गांव में ही बकरी चराने के लिए लेकर गए अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने के कारण राम शबद पाल की दो बकरियां और राजेश पाल की दो बकरियां आकाशी बिजली के चपेट में आने से मृत्यु हो गई वहीं मौके पर पांच बकरियां घायल हो गई।मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार की टीम ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कर दफन करवाया और घायल बकरियों का इलाज किया और सावधान किया कि जितने भी पशुपालक और बकरी पालक है बारिश के मौसम में आकाशीय विजली से सावधान रहें। Post navigation “चौकी प्रभारी प्रियंका तिवारी को भेजा गया पुलिस लाइन, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी संवादाता मोहम्मद खालिद की रिपोर्ट।आजमगढ़। पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कुल नौ पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी गई है। निरीक्षक रामरतन यादव को पुलिस लाइन से क्षेत्राधिकारी लालगंज की पेशी में तैनात किया गया है। निरीक्षक हीरामणि यादव को थाना देवगांव में अपराध निरीक्षक के पद से थाना रानी की सराय में अपराध निरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक नरेंद्र विक्रम सिंह का थाना कंधरापुर से स्थानांतरण कर प्रभारी पुलिस चौकी एलवल, थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी को चौकी एलवल से पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक रविंद्र प्रताप यादव को थाना कोतवाली से थाना गंभीरपुर, उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा को थाना कंधरापुर से थाना अतरौलिया तथा उपनिरीक्षक आजाद बाबू खान को थाना सरायमीर से थाना सिधारी भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक प्रमोद त्रिपाठी को पुलिस लाइन से थाना मेंहनाजपुर और उपनिरीक्षक दल प्रताप सिंह को थाना जीयनपुर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 🅰️जौनपुर में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद