मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट दीदारगंज -आजमगढ़मार्टीनगंज, फूलपुर और बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र को जोड़ने वाला लगभग 75 किलोमीटर लंबा बरदह-बूढ़नपुर मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। करीब 18 वर्ष पहले बने इस मार्ग की हालत जगह-जगह इतनी खराब हो चुकी है कि सड़क पर सफर करना जोखिम भरा साबित हो रहा है। सड़क पर बने असंख्य गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। जलभराव के साथ कीचड़ जमा होने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। दीदारगंज और अंबारी के बीच भेड़िया बाजार में सड़क की हालत बेहद खराब है। यहां बड़े-बड़े गड्ढों के कारण थोड़ी सी असावधानी होने पर वाहन के पलटने का खतरा बना रहता है।गड्ढों में भरे कीचड़युक्त पानी से वाहनों के गुजरने पर पानी के छींटे राहगीरों और दुकानदारों के कपड़ों तक पहुंच जाते हैं। मार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के नाम पर कई स्थानों पर केवल चिप्पी लगाकर छोड़ दिया गया है। इससे सड़क की स्थिति में स्थायी सुधार नहीं हुआ है। जगह-जगह ऊबड़-खाबड़ सड़क होने के कारण वाहनों को झटकों के साथ गुजरना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो यह मार्ग और भी खतरनाक बना हुआ है।बरदह-बूढ़नपुर मार्ग पर दीदारगंज, पल्थी, अंबारी, माहुल, फुलवरिया, अहरौला, शाहपुर और बूढ़नपुर जैसे प्रमुख बाजार स्थित हैं। इसके अलावा मार्ग के किनारे सैकड़ों विद्यालय भी संचालित हैं। ऐसे में इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का आवागमन होता है।क्षेत्र के सफीक अहमद, चंद्रशेखर यादव, श्याम बहादुर उर्फ अप्पू यादव, राम अचल यादव, राजेश यादव, अनिल नारायण सिंह, कृष्ण मोहन मिश्रा तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य नसीम अहमद सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने उच्चाधिकारियों से जनहित में बरदह-बूढ़नपुर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने तथा गड्ढों को भरकर सड़क को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के दौरान स्थिति और खराब हो सकती है तथा किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। Post navigation सूरज सिंह होंगे मार्टीनगंज प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी दीदारगंज थाना क्षेत्र के भटपुरवा (मीर अहमदपुर शाहजादा. ) में हजारों की चोरीदीदारगंज -आजमगढ़दीदारगंज थाना क्षेत्र के भटपुरवा( मीर अहमदपुर शाहजादा ) में मंगलवार की रात अच्छेलाल गौतम के घर में अज्ञात चोरों द्वारा हजारों की चोरी कर ली गई। मंगलवार की रात घर के पीछे बनी लैट्रिन के सहारे छत पर चढ़ कर भीतर बनी सीढ़ी के सहारे नीचे उतर गए और रूम का ताला खोलकर उसमें रखे गए बाक्स का भी ताला खोलकर उसमें रखा गया सोने का आभूषण मांग