दीदारगंज -आजमगढ़ से मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट

दीदारगंज थाना क्षेत्र के लारपुर बक्सू गांव के राम शब्द पाल और राजेश पाल बकरी पालन का काम करते हैंसोमवार को सुबह गांव में ही बकरी चराने के लिए लेकर गए अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने के कारण राम शबद पाल की दो बकरियां और राजेश पाल की दो बकरियां आकाशी बिजली के चपेट में आने से मृत्यु हो गई वहीं मौके पर पांच बकरियां घायल हो गई।
मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार की टीम ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कर दफन करवाया और घायल बकरियों का इलाज किया और सावधान किया कि जितने भी पशुपालक और बकरी पालक है बारिश के मौसम में आकाशीय विजली से सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *