“चौकी प्रभारी प्रियंका तिवारी को भेजा गया पुलिस लाइन, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी संवादाता मोहम्मद खालिद की रिपोर्ट।आजमगढ़। पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कुल नौ पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी गई है। निरीक्षक रामरतन यादव को पुलिस लाइन से क्षेत्राधिकारी लालगंज की पेशी में तैनात किया गया है। निरीक्षक हीरामणि यादव को थाना देवगांव में अपराध निरीक्षक के पद से थाना रानी की सराय में अपराध निरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक नरेंद्र विक्रम सिंह का थाना कंधरापुर से स्थानांतरण कर प्रभारी पुलिस चौकी एलवल, थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी को चौकी एलवल से पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक रविंद्र प्रताप यादव को थाना कोतवाली से थाना गंभीरपुर, उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा को थाना कंधरापुर से थाना अतरौलिया तथा उपनिरीक्षक आजाद बाबू खान को थाना सरायमीर से थाना सिधारी भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक प्रमोद त्रिपाठी को पुलिस लाइन से थाना मेंहनाजपुर और उपनिरीक्षक दल प्रताप सिंह को थाना जीयनपुर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। Post navigation तेरही कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, शकुन्तला मिश्रा को लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिसंवाददाता मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्टआजमगढ़ निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष आजमगढ़, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व ग्राम प्रधान वीरेन्द्र नाथ मिश्र की भाभी शकुन्तला मिश्रा के तरही कार्यक्रम में रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बीती रात प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार बकरियों की मौत पांच घायल