स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की उम्र अधेड़ बताई जा रही है। काफी प्रयास के बावजूद देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक के पास करीब पांच से छह हजार रुपये होने की बात सामने आई है। हालांकि, रकम की बरामदगी और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मृतक जंगल में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की जांच और शव की पहचान के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है। Post navigation दीदारगंज के बस्ती कपूरी गांव के राधा कृष्ण मंदिर में चोरीदीदारगंज -आजमगढ़ से तेरही कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, शकुन्तला मिश्रा को लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिसंवाददाता मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्टआजमगढ़ निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष आजमगढ़, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व ग्राम प्रधान वीरेन्द्र नाथ मिश्र की भाभी शकुन्तला मिश्रा के तरही कार्यक्रम में रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बीती रात प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।