मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट

दीदारगंज थाना क्षेत्र के बस्ती कपूरी गांव में गांव के उत्तर तरफ प्राइमरी पाठशाला के बगल में राधा कृष्ण का मंदिर है शनिवार को गांव के ग्रामीण और मंदिर पुजारी भास्कर तिवारी भजन कीर्तन के बाद मंदिर के गेट का ताला बंद करके अपने घर सोने चले गए रविवार सुबह मंदिर के आसपास ग्रामीण जब टहलने के लिए पहुंचे तो देखा की मंदिर के गेट का ताला टूटा था पुजारी भास्कर तिवारी को फोन करके ग्रामीणों ने बताया जब वहां पर आकर मंदिर परिसर में देखा तो मंदिर परिसर के अंदर से पीतल के 8 घंटे गायब थे और कृष्ण भगवान की बांसुरी भी पीतल की गायब थी इस संबंध में उन्होंने चौकी इंचार्ज मार्टिनगंज मानवेंद्र सिंह को फोन किया।
मौके पर पुलिस ने पहुंच करके जांच पड़ताल शुरू किया ।
इस संबंध में मंदिर पुजारी भास्कर तिवारी का कहना था कि हमारे मंदिर से यह पांचवीं बार चोरी हुई है अब तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है वही चौकी इंचार्ज मार्टिनगंज ने मंदिर में चोरी की घटना से इनकार किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *