विवेक गोलू

मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट

शाहगंज/जौनपुर – विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच स्थानीय राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। नगर पालिका चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन शाहगंज नगर के बीजेपी के एक युवा नेता की बढ़ती सक्रियता ने सियासी चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है।

सूत्रों की मानें तो बीजेपी के युवा नेता की दावेदारी को लेकर संगठन के भीतर चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के सामने भी उनके संगठनात्मक कार्यों, जनसंपर्क और सक्रिय भूमिका का जिक्र किया गया है। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है कि विधानसभा चुनाव के बाद होने वाले नगर पालिका चुनाव में पार्टी इस युवा चेहरे पर भरोसा जता सकती है।
हालांकि, पार्टी ने अभी तक किसी भी नाम पर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल बीजेपी का पूरा फोकस आगामी विधानसभा चुनाव पर है, लेकिन स्थानीय स्तर पर बढ़ी राजनीतिक सक्रियता ने नगर पालिका चुनाव की संभावित तस्वीर पर चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है।
दावेदारी की चर्चाएं तेज हैं, राजनीतिक हलचल भी बढ़ रही है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *