दीदारगंज थाना अंतर्गत दरियापुर में चार मोहर्रम को कर्बला के शहीद हज़रत अली अकबर के शहादत की याद में जुलूस निकाला जिसमें शबीह ताबूत व‌ अलम की लोगों ने जि़यारत की मजलिस को संबोधित करते हुए मुज़फ्फरनगर से आये मौलाना सैयद हुसैन मेहदी ने कहा कि इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी का मक़सद हुकूमत हासिल करना नहीं था, बल्कि अन्याय, अत्याचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करना तथा मानवता, न्याय, सत्य की रक्षा करना था। उन्होंने अपने परिवार और साथियों के साथ ऐसी मिसाल पेश की, जो आज भी पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शक है।मौलाना ने‌ कहा कि कर्बला का पैग़ाम सिर्फ़ मुसलमानों के लिए नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए है। हज़रत अली अकबर (अ.स.) की शहादत युवाओं को सत्य, ईमानदारी, त्याग, साहस और उच्च चरित्र का संदेश देती है। वहीं इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी यह शिक्षा देती है कि इंसान को हर हाल में सत्य और न्याय का साथ देना चाहिए तथा अत्याचार और अन्याय के सामने कभी झुकना नहीं चाहिए।जुलूस में अंजुमन तबलीगे अज़ा दरियापुर, अंजुमन अब्बासिया गद्दोपुर, अंजुमन मासूमिया डीघियां, अंजुमन हुसैनिया ससना, अंजुमन नासिराने हुसैन झव्वापुर, अंजुमन अज़ाए हुसैन गुवाईं, अंजुमन सिपाहे हुसैनी नोहरा, अंजुमन परवाने शब्बीर राजापुर और अंजुमन तबलीगे अजा़ क़दीम मकसूदन चक ने नौहा व मातम किया जुलूस में बड़ी तादाद में महिलाएं पुरुष व बच्चों ने काले लिबास में शिरकत करके गम का इज़हार किया जुलूस का संचालन आकिब बरसरावी ने किया और निगरानी करता शाकिर अब्बास हसन मेंहदी साबिर हुसैन हिफ्जू प्रधान सबलू हुसैन और आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *