बूढ़नपुर- खराब लाइट को लेकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन और लाइट बनवाने की मांग । सांसद संगीता आजाद के द्वारा चांदनी चौक तिराहे पर जो एक रास्ता बुढ़नपुर और एक रास्ता अतरौलिया और एक रास्ता अंबारी के लिए जाता है उसी में तिराहे पर लाखों रुपए की लागत से हाई मास्ट लाइट कुछ साल पहले लगवाई गई थी लेकिन बीते 20 से 25 दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश ने हाई मास्ट लाइट को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे ग्रामीणों और रागिरो को परेशानी का सामना झेलना पड़ रहा है ग्रामीणों ने बताया कि यह लाइट जब से लगी थी तब से व्यापारियों और राजगीरों को काफी राहत मिलती थी और रोशनी प्राप्त होती थी लेकिन बीते 20 दिनों से लाइट खराब होने के कारण काफी अशुद्ध देखने को मिल रही है ग्रामीण सचिन पांडे ने बताया कि अभी 2 दिन पहले इसी जगह पर एक एक्सीडेंट भी हो गया था अगर या लाइट जलती तो शायद हो सकता था कि या अनहोनी कर सकती थी ग्रामीण सचिन पांडे ने बताया कि मैंने इसकी मौखिक शिकायत पूर्व सांसद संगीता आजाद से लेकर वीडियो और जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर सिंह जी की लेकिन अभी तक इसकी शोध लेने वाला कोई नहीं आया और ना ही यह लाइट बन पाई अगर लाइट तो लोगों को काफी सुविधा होती सरकार के द्वारा अपनी निधि से लाखों रुपए खर्च करके लाइट लगवाई जाती है लेकिन एक बार लाइट बिगड़ने के बाद कोई इसके शुद्ध लेने नहीं पहुंचता है बस सरकारी कागजों में ही धड़ले से चलती है ।इस प्रदर्शन के दौरान सचिन पांडे, राजन गुप्ता, झिनकू गुप्ता, दीनू गुप्ता ,अन्नू गुप्ता ,रामसूरत यादव ,पप्पू, सुरेश दरोगा यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *