लालगंज तहसील क्षेत्र के बसही अकबालपुर गांव में ईद-उल-अज़हा या बकरीद का पर्व धार्मिक आस्था, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज सुबह सवा 6 बजे ईदगाह में बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खास उत्साह देखने को मिला।

नमाज से पहले मौलाना खालिद आज़मी ने अपनी तकरीर पेश करते हुए ईद-उल-अज़हा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें हजरत इब्राहीम और हजरत इस्माइल की महान कुर्बानी की याद दिलाता है तथा इंसान को अल्लाह की राह में हर तरह की कुर्बानी देने का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, मोहब्बत और इंसानियत को मजबूत करने की अपील की।

इस दौरान मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और इंसानियत की भलाई के लिए विशेष दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। इसके बाद इस्लामी परंपरा के अनुसार कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ जो परंपरा के अनुसार 3 दिन तक जारी रहेगा

पर्व को लेकर पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *