अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिसमाहुल (आजमगढ़)। क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को पूरे अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी तथा देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ईदगाहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।मिश्रित आबादी वाले माहुल क्षेत्र में प्रशासन की विशेष निगरानी रही। पवई रोड स्थित ईदगाह पर नमाज के दौरान क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी, थानाध्यक्ष अहरौला मन्तोष सिंह, चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल, उपनिरीक्षक श्याम दुबे, नायब तहसीलदार फूलपुर राजाराम तथा क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।नमाज समाप्त होने के बाद लोग अपने-अपने घरों को लौटे, जहां दिनभर कुर्बानी का सिलसिला चलता रहा। पूरे क्षेत्र में त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ Post navigation अतरौलिया-अम्बेडकरनगर बॉर्डर पर बनेगी नई पुलिस चौकी, एएसपी ग्रामीण ने किया शिलान्यास अम्बेडकर नगर/रामगढ़जैतपुर थानांतर्गत रामगढ़ (फुलवरिया) में सुनियोजित तरीके से साथी द्वारा चने में जहर मिला कर खिलाने से मौत