दीदारगंज – आजमगढ़

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय का 38वां जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में पुष्षनगर बाजार में देर शाम क्षेत्रीय जनों एवं पत्रकारों की गरिमामई उपस्थिति में मनाया गया हुई। इस अवसर पर पत्रकारों तथा क्षेत्रीय जनों ने इजा. प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय के दीर्घायु एवं उनके मंगल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर इजा. प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों का आभार जताया और कहा कि हम अपने जीवन का अधिक से अधिक समय पत्रकारिता के माध्यम से जनसेवा का कार्य करूंगा और जनता जनार्दन के ज्वलंत मुद्दों को अपनी लेखनी के माध्यम से उसके समाधान के लिए लडाई लड़ता रहूंगा।‌ और मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मुझे जनता जनार्दन की सेवा के लिए इसी तरह से मेरा अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखें। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार इजा. राष्ट्रीय सचिव/राष्ट्रीय सलाहकार डॉ पृथ्वीराज सिंह, प्रवीण यादव, अनुराग सिंह अन्नू, रोहित गुप्ता, फुर्शीद आलम, शमसेर राजभर, अवनीश गुप्ता, सचिदानंद पांडेय, राजेंद्र गुप्ता, चंदन सोनकर आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *