मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सफीपुर निवासी रिटायर्ड होमगार्ड फूलचंद्र गुरुवार सुबह सोकर उठने के बाद घर में रखी शर्ट पहनने जा रहे थे। परिजनों के अनुसार, शर्ट में पहले से छिपे विषधर ने उनके पैर में डंस लिया। शुरुआत में उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और शौच के लिए चले गए। कुछ देर बाद घर लौटते समय उन्हें चक्कर आने लगे और उनकी हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते वह अचेत हो गए। परिजन उन्हें तत्काल शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए और शोक संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के कुछ समय बाद घर के पास एक विषधर और बिल्ली के बीच संघर्ष भी देखा गया, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वही सर्प शर्ट में छिपा हुआ था। Post navigation जौनपुर की प्रमुख सुर्खियां | 23 जुलाई 2026 🗞️🚨 प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था:🚦 सड़क सुरक्षा बैठक: जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाएं रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए। संस्कृत हिंदू महासभा पाठशाला पल्थी फूलपुर ब्लाक में एकलौता विद्यालय है जहां लोगों के कहने के मुताबिक रजिस्टर में करीब 50 या 100 बच्चे सिर्फ लिखित में है