आजमगढ़ अहरौला क्षेत्र के समाजसेवी नगेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा उर्फ डाक्टर ने वृक्षारोपण किया और कहा कि भविष्य को संवारने और धरती को बचाने भविष्य में पर्यावरण को स्वच्छ और जीवनदायक बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है, किंतु यह कार्यक्रम तभी सफल होगा जब हर नागरिक अपने लगाये पेड़ों की देखभाल करे और लोगों को देखभाल करने के लिए प्रेरित करे उन्होंने आगे कहा कि सरकार और प्रशासन तथा आम आदमी की भागीदारी से ही इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है और आज इस दिशा में उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में पैंतीस करोड़ से ऊपर पेड़ लगाकर सरकार और प्रशासन तथा आम आदमी ने प्रकृति को संवारने और संरक्षित करने का जो संकल्प लिया है वह आने वाली पीढ़ी के लिए नजीर बनेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *