अहरौला आजमगढ़ अहरौला थाना क्षेत्र के परगाशपुर गांव में अहरौला कप्तानगंज रोड पर अजय कुमार सिंह पुत्र नरसिंह सिंह का मकान है उसी में विल्डिंग मैटेरियल की दुकान है दुकान के बाहर दो आयशर ट्रैक्टर खड़ा था कि शनिवार की विती रात में अज्ञात चोरों ने दोनों ट्रैक्टर में लगी आठ आठ हजार कीमत की दो बैटरी खोल कर उठा ले गए इसकी जानकारी आज दिन रविवार की सुबह 7 बजे तब हुई जब अजय सिंह सोकर उठे और घर के बाहर निकले तो देखा की ट्रैक्टर में जहां बैटरी लगी थी वह बॉक्स खुला हुआ था तब जाकर इसकी सूचना 112 नंबर को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुट गई अजय सिंह ने बताया कि इस तरह की चोरी कभी नहीं हुई थी ट्रैक्टर हमेशा बाहर खड़ा रहता है यह निश्चित तौर से स्थानीय लोगों का ही काम है 3 महीना पहले अहरौला के जनता इंटर कॉलेजके बगल ग्राम पंचायत का बना रिसोर्स रिकवरी सेंटर मेरा खडा ई रिक्शा कुडा गाड़ी में 70000 कीमत कीलगी चार बैटरी आजा कर खोल कर उठा ले गए थे उसमें भी आज तक पता नहीं चला ऐसे में इस तरह की चोरी में स्थानीय दारू बाज चोरों का ही हाथ है जो पुलिस की कार्रवाई का ना तो उन्हें डर है ना ही पब्लिक का डर है इतने दिनों में चोरियों का सिलसिला बंद था लेकिन फिर ऐसे चोर सक्रिय हो गए हैं और पुलिस को चुनौती भी दे रहे हैं अजय सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर अहरौला थाने में ऐसेअराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
थाना अध्यक्ष मंतोष सिंह ने कहा की घटना की जांच की गई है कार्रवाई के लिए पुलिस जांच में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *