मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट
आजमगढ़ पवई थाना क्षेत्र के ग्राम हेवती मैं दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग और उनके पोते की गला रेत कर हत्या कर दी दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फाइल गई और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र अधिकारी फूलपुर और पवई के आसपास की पुलिस फोर्स तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया मामले की गंभीरता देखते हुए फील्ड यूनिट फॉरेंसिक टीम और स्क्वाड भी मौके पर बुलाया गया जिन्होंने मौके का महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए मृतक 72 वर्षी जगदम्माबा प्रसाद यादव और उनके चचेरे पोते अंकित यादव हैं जगदंबा घर से दूर ट्यूबल पर सोए थे जबकि अंकित घर पर दादी और दो भाई साथ सोया था दादी फूलमती को रात में आहट हुई तो दोनों भाइयों को उठाया तब देखा कि अंकित खून से लथपथ है इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस जांच कर रही थी तभी जगदंबा का शव मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं दोहरे हत्याकांड की शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीम का गठन किया गया है
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन का कहना है कि घटना के हर पहलू का गहनता से जांच की जा रही है आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य तकनीक के साक्ष्य को भी खंगाला जा रहा है दावा किया कि जल्द घटना का खुलासा करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा प्रथम दृष्टियां मामले में पारिवारिक लेनदेन
और क्लेश की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *